ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
विदेश

शी चिनफिंग आदि नेतागण ने च्यांग जेमिन को विदाई देने के लिए अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया

बीजिंग| 5 दिसम्बर को चीन के श्रेष्ठ नेता, सीपीसी पार्टी की तीसरी पीढ़ी की केंद्रीय कमेटी के कोर च्यांग जेमिन का अंतिम संस्कार चीन की राजधानी पेइचिंग के बाबाओशान में हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सीपीसी पार्टी और चीन सरकार के अन्य नेताओं ने च्यांग जेमिन को विदाई देने के लिए अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

सुबह 10 बजे, कम स्वर वाले शोक संगीत के बीच शी चिनफिंग और अन्य चीनी नेताओं ने छाती पर सफेद फूल और बाहों पर काली पट्टी पहने हुए, धीरे-धीरे विदाई कक्ष में प्रवेश किया, और च्यांग जेमिन के शव के सामने तीन बार नतमस्तक हुए और उनके प्रति अपना उच्च सम्मान और गहरी स्मृति व्यक्त की। बाद में शी चिनफिंग और अन्य लोगों ने च्यांग जेमिन की पत्नी वांग येपिंग और रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर, शी चिनफिंग और अन्य नेता च्यांग जेमिन के रिश्तेदारों के साथ बाबाओशान क्रांतिकारी कब्रिस्तान की ओर चले गये।

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सामान्य अस्पताल से लेकर बाबाओशन क्रांतिकारी कब्रिस्तान तक, राजधानी पेइचिंग में विभिन्न तबकों के लोग अपने प्रिय च्यांग जेमिन को विदाई देने और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए रास्ते के दोनों ओर खड़े थे।

च्यांग जेमिन की गंभीर बीमारी की अवधि के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर च्यांग जेमिन को देखा। च्यांग जेमिन के निधन के बाद शी चिनफिंग आदि नेताओं ने विभिन्न रूपों के माध्यम से उनके रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button