ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

सऊदी की युवती से हुआ प्यार,आड़े आई पत्नी तो दी खौफनाक मौत

मेरठ के भूमिया पुल पर खत्ता रोड स्थित कब्रिस्तान से मृतक नसरीन का शव कब्र से निकाला गया तो हत्या का राज भी खुल गया। प्रशासन की देख-रेख में कब्र से शव निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक शफीकुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन शुक्रवार को परिजनों के साथ एसएसपी आफिस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले बेटी नसरीन का निकाह हुमायूं नगर निवासी आमिर से किया था।

आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसके किसी विदेशी महिला से अवैध संबंध हैं। वह उससे शादी करना चाहता था। जब नसरीन ने विरोध किया तो 29 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। बुजुर्ग पिता ने डीएम व एसएसपी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके बाद डीएम दीपक मीणा ने लिसाड़ी गेट पुलिस को आदेश जारी किए थे कि महिला का शव कब्र से निकाला जाए। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। रविवार को शव  कब्र से निकलवाया गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का राज खोल दिया।जैसा शक था, वही हुआ। नसरीन की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गया है। जांच में पता चला कि सऊदी अरब निवासी प्रेमिका से शादी के लिए विदेश में रहने वाली प्रेमिका से शादी के चक्कर में पति आमिर खान ने वारदात को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button