ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

सुजलाम जल महोत्सव के अन्तर्ग रैपी नदी पर किया नारियल का विसर्जन।

शिवपुरी । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 26 दिसंबर को सुजलाम जल महोत्सव अंतर्गत जलागम (कलश यात्रा) के दौरान प्रदेशभर में जन अभियान परिषद द्वारा चयनित 313 लघु/छोटी नदियों का समागम किया जाएगा इस हेतु प्रतीकात्मक रूप से आज दिनांक 5 दिसंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे विकासखंड शिवपुरी अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित रैपी नदी ग्राम छार मेंं नदी पर नरियल का विसर्जन तथा नदी के समीप स्थित शिव मंदिर पर नरियल अर्पित किया गया इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन विशेष रूप से उपस्थित रहे । सर्वप्रथम विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे नदी पुनर्जीवन एवं गहरीकरण अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात सभी लोग नदी पर एकत्रित होकर नदी का पूजन कर श्रीफल एवं पुष्प नदी में प्रवाहित किए एवं नदी के समीप स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर पूजा अर्चना कर नारियल अर्पित किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित नवांकुर संस्थाए , परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों तथा ग्राम वासियों को नशा मुक्ति हेतु संकल्प दिलाया गया । कार्यक्रम में वीरेंद्र रावत,राज्यवर्धन सिंह गौर, चंदन सिंह धाकड़ , धीरेंद्र ठाकुर, उत्तम सिंह धाकड़ नीरज सागर केशव शर्मा सच्चिदानंद गोस्वामी रेखा समाधिया पदमा शिवहरे , जितेंद्र शर्मा, नंदकिशोर धाकड़ राकेश रावत एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button