ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज ने बढ़ाई समस्या:जनता ने डिप्टी चीफ इंजीनियर को घेरा, ,दो हिस्सों में बटे शहर, आवागमन में परेशानी।

ग्वालियर से श्योपुर तक डाली जा रही ब्राडगेज रेलवे लाइन का निरीक्षण करने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर सोमवार को जौरा, कैलारस व सबलगढ़ दौरे पर आए। इस मौके पर उन्हें भाजपा व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की, कि रेलवे लाइन जमीन से 16 फुट ऊंची डाली जा रही है जिससे न केवल जौरा बल्कि कैलारस व सबलगढ़, तीनो शहर दो हिस्सों में बंट गए हैं। इससे बिजली, पानी व आवागमन की सुविधा प्रभावित होगी। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया तथा मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। मीडियाकर्मियों व जनता ने जब डिप्टी चीफ इंजीनियर से अपने सवालों के जवाब चाहे तो वे केवल यह कहते हुए उनसे बचकर निकल गए कि जवाब देने के लिए जनसम्पर्क अधिकारी होता है न कि वे, इस पर मीडियाकर्मियों ने उनसे कहा कि अगर जनसम्पर्क को ही जवाब देना है तो आप फिर यहां क्यों आए हैं? बता दें, कि ग्वालियर से श्योपुर तक गई नेरोगेज रेलवे लाइन को ब्राडगेज में बदला जा रहा है। जौरा, कैलारस व सबलगढ़ में यह लाइन जमीन से 16 फुट ऊंचाई पर डाली जा रही है। इसके डाले जाने से न केवल जौरा बल्कि कैलारस व सबलगढ़ तीनों ही कस्बे दो हिस्सों में बंट गए हैं। कस्बों के दो हिस्सों में बटने से बिजली, पानी व आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस मौके पर उनके साथ जौरा के एसडीएम अरविंद माहौर, मुख्य नगर परिषद अधिकारी जौरा ऋषिकेश त्यागी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। डिप्टी चीफ इंजीनियर आकाश यादव को भाजपा के मुरैना जिला उपाध्यक्ष कैलाश मित्तल, जौरा के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह सिकरवार व संतोष शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए रेलवे लाइन को फ्लाईओवर द्वारा बनवाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button