ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर में पठान फिल्म का विरोध, बजरंग दल ने की नारेबाजी

 इंदौर। फिल्म पठान बुधवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और इसके साथ ही फिल्म को लेकर विरोध भी होना शुरू हो गया। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत इस फिल्म को लेकर बजरंग दल ने शहर के विभिन्न सिनेमाघरों के बाहर सुबह से ही प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इंदौर में कस्तूर टाकीज, सपना संगीता आइनोक्स, एयरपोर्ट रोड स्थित एयु सिनेमा हाल मल्टीप्लेक्स के अलावा शहर के अन्य सिनेमाघरों में भी फिल्म के प्रदर्शन के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपना संगीता का बाहर बड़ी संख्या में नाराबाजी की गई। जिसके बाद वहां का शो कैंसिल किया गया। फिल्म देखने के लिए पहुंचे दर्शक वापस लौट गए। बजरंग दल इंदौर विभाग संयोजक तन्नु शर्मा, विभाग मंत्री राजेश बिंजवे , प्रवीण दरेकर आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल के साथ सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल थे। प्रदर्शन के साथ फिल्म देखने आए दर्शकों से फिल्म नहीं देखने की विनती भी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि या फिल्म देखना देशद्रोह के समान है और शाहरुख खान एक देशद्रोही अभिनेता है। यह फिल्म हिंदू की मान्यताओं को ठेस पहुंचाती है इसलिए इसके प्रदर्शन रोक लगाई जानी चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार व इंदौर शासन प्रशासन सनातनी धर्म के लोगों की आस्था का सम्मान करें और इस फ़िल्म को सिनेमा घरों में प्रदर्षित नहीं होने दे।

Related Articles

Back to top button