ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

लड़की की शादी पर योजना का लाभ लेने के ऑनलाइन करना होगा अप्लाई

जालंधर: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत अब पहली जनवरी से ऑफलाइन सिस्टम पूरी तरह से बंद हो जाएगा। लड़की की शादी पर आशीर्वाद योजना के तहत मिलने वाली राशि को प्राप्त करने के लिए अपनी फाइल को लेकर लोगों को सरकारी दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। योजना के लाभ लेने वालों के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर दी है।31 दिसंबर के बाद सब कुछ ऑनलाइनसरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन के लिए एक पोर्टल https://ashirwad.punjab.gov.in// लॉन्च किया है। अब आवेदकों को इसी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और इसी के माध्यम से उनकी फाइल कहां पर पहुंची और कहां पर क्यों अटकी है इसकी जानकारी मिलेगी। ऑनलाइन से ही आवेदक को उनके प्रार्थना पत्र पर लगी आपत्तियां दूर करनी होंगी। फिलहाल विभाग 31 दिसंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन ले रहा है। लेकिन प्रथम जनवरी 2023 से दफ्तर में कोई भी ऑफलाइन आवेदन जमा नहीं होगा।’आशीर्वाद पोर्टल’ से ही मिलेगा ‘आशीर्वाद’ पंजाब सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जो पोर्टल लॉन्च किया उस पोर्टल तो नाम भी ‘आशीर्वाद पोर्टल’ ही दिया है। अब इसी पोर्टल के माध्यम से विवाहित जोड़े को सरकार की तरफ से ‘आशीर्वाद’ मिलेगा। जालंधर के डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने इस संबंध में कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक पोर्टल https://ashirwad.punjab.gov.in// लॉन्च किया है, जिससे लाभार्थियों का काफी समय बचेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आशीर्वाद योजना का लाभ लेने से ऑफलाइन आवेदन जमा करने में आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का हल होगा।

Related Articles

Back to top button