ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मप्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का आदेश, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर स्वयं करें नेतृत्व।

भोपाल : पहले चरण की छह सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम मतदान को लेकर चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर मतदान बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर स्वयं नेतृत्व करें अनुपम राजन ने कहा कि अगले चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर स्वयं नेतृत्व करें। पूरी टीम इस काम में जुट जाए। घर-घर मतदाता पर्ची पहुंच जाए, यह सुनिश्चित करें और इसका सत्यापन भी कराएं। पर्ची देते समय मतदान अवश्य करने का अनुरोध करें। साथ ही यह भी बताएं कि फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र के अलावा आधार कार्ड, पेन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जाब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, पासपोर्ट, पासबुक, फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड जैसे किसी एक दस्तावेज के माध्यम से भी मतदान किया जा सकता है। मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ से आप मतदाता सूची में अपने नाम और मतदान केंद्र की जानकारी ले सकते हैं। जहां मतदाता अधिक, वहां अतिरिक्त कर्मचारी लगाएं जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया कि जहां एक से अधिक बैलेट यूनिट लगनी है, वहां पर इसके संचालन का प्रशिक्षण दिलवाएं। साथ ही जिन मतदान केंद्रों में अधिक मतदाता हैं, वहां अतिरिक्त कर्मचारी लगाएं, ताकि मतदान के लिए लंबी लाइन न लगे। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कवरेज के साथ ही अन्य सभी मापदंडों का पूरी तरीके से पालन हो। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे, तरुण राठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button