ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

अभियान के तहत 1,000 लोगों को जोड़ने का रखा गया लक्ष्य

हाथरस: हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर नए स्वयंसेवियों को जोड़ने का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र का उद्देश्य युवा प्रतिभा को मंच देना है, ताकि उसकी प्रतिभा में निखार आ सके। इसके लिए जनभागीदारी की भावना से सघन स्वयंसेवी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले में अभियान के तहत 1,000 स्वयं सेवियों को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान कर उन्हें उनकी प्रतिभा एवं क्षमता के आधार पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है। बता दें कि इस अभियान के तहत युवा स्वयं सेवियों का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इस डाटाबेस को नेहरू युवा केन्द्र और जिला प्रशासन जरूरत पढ़ने पर काम में ले सकेगा।हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कार्यक्रम हुआ।15 से 29 साल होनी चाहिए उम्रयह केंद्र के उन युवा स्वयं सेवियों के साथ व्यक्तिगत संबंध स्थापित करने में मदद करेगा, जो किसी भी युवा मंडल के सदस्य नहीं है। सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए स्वयं सेवी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विकास खंड सहपऊ के स्वयंसेवक संतोष कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र, हाथरस द्वारा चल रहे 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक संघन स्वयंसेवक नामांकन कार्यक्रम के तहत सहपऊ ब्लाक के गांव नगला बिहारी में 40 स्वयंसेवकों का नामांकन कराया गया एवं सभी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केन्द्र हाथरस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रमों की दी जानकारीसभी प्रतिभागियों को आगामी नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी इनमें ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भी शामिल हैं और सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ शामिल होने के लिए प्रोत्साहन किया। उन्होंने बताया कि यदि पेड-पौधे नहीं होगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। इसी प्रकार विकास खण्ड सहपऊ के स्वयं सेवक संतोष कुमार ने नेहरू युवा मण्डल गढी अहवरन के सहयोग से ग्राम गढी अहवरन में पौधारोपण किया।अपनों की याद में लगाएं पौधाउन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आप सभी अपने-अपने घर में होने वाले जन्म दिन, शादी की सालगिरह आदि के अवसर पर एक-एक पौधा उसकी याद में अवश्य लगाए और उसकी पूरी देखभाल करें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि वह हर माह एक पौधा जरूर लगाएं। विकास खंड सहपऊ के स्वयं सेवक गौरव कुमार ने युवाओं को बताया कि नेहरू युवा केन्द्र के विभिन्न कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button