ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पंजाब के तरनतारन जिले से 3 किलो हेरोइन के साथ ड्रोन जब्त

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तरनतारन के वल्टोहा एरिया मे एक ड्रोन को 3 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है । उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा सारे एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आरोपियों की किसी भी गतिविधि को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव क्लश में शुक्रवार अल सुबह बीएसएफ ने फायरिंग कर ड्रोन गिरा दिया था। सुबह बीएसएफ और पुलिस के विशेष दल ने तलाशी अभियान चलाया तो खेत से पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा पाकिस्तानी ड्रोन
उधर, फाजिल्का स्थित बीएसएफ की खोखर बीओपी के नजदीक रात दो बजे पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को पाकिस्तान खदेड़ दिया। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। खुफिया सूत्रों के अनुसार भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव कादरबख्श के पास गुरुवार रात दो बजे बीएसएफ के जवानों को ड्रोन हलचल दिखाई दी। जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागीं लेकिन ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। फाजिल्का के डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि ड्रोन भारतीय क्षेत्र में जरूर आया था लेकिन सर्च अभियान में कुछ बरामद नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button