ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

भूमि सीमांकन के लिए रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद DM का एक्शन, SDM करेंगे जांच

गाजीपुर: बीते दिनों का सोशल मीडिया पर राजस्व निरीक्षक द्वारा रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्यवाही की है। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी राजस्व निरीक्षक के निलंबन का आदेश दिया है। एसडीएम स्तर पर मामले की जांच बैठाई है। मामला मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र का है।मोहम्मदाबाद तहसील के राजस्व कानूनगो ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा कार्यालय परिसर में पैसा लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आरोपी राजस्व निरीक्षक भूमि सीमांकन के लिए पैसे लेते नजर आ रहे हैं।राजस्व कानूनगो ज्ञानेंद्र ओझा पैसे लेते नजर आए थे।1 महीने में पूरी होगी जांचजिलाधिकारी ने ज्ञानेंद्र ओझा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम जखनिया को जांच सौंपी है। जो अगले 1 महीने में अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंपेंगे। डीएम आर्यका अखौरी ने ऐसे ही बरियाबाद थाना क्षेत्र के गहनी गांव के लेखपाल को वरासत में देरी के मामले में सस्पेंड करने का निर्देशित दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा।

Related Articles

Back to top button