ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

ब्राजील से फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक है। वह साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पेले को सामान्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके शरीर के अंगों पर कीमोथैरेपी का कोई असर नहीं हो रहा है। इस कारण उन्हें पैलिएटिव केयर (प्रशामक देखभाल) में शिफ्ट किया गया है। इसे एंड ऑफ लाइफ केयर भी कहा जाता है।

अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, पेले के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनके ऊपर कीमोथैरेपी का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। पेले कैंसर से जूझ रहे हैं। पेले के अस्पताल जाने के बाद यह बताया जाने लगा कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने इसे खारिज किया था। अब ब्राजील की मीडिया के हवाले से खबरें आ रही हैं कि उनकी हालत नाजुक है।

दुनिया भर के लोग मांग रहे दुआ
पेले की हालत को देखकर दुनिया के कई फुटबॉलरों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया है। फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बापे ने कहा कि किंग के लिए दुआ कीजिए। वहीं, ब्राजील के पूर्व स्टार रिवाल्डो ने लिखा- किंग के मजबूती मिले। फुटबॉल विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी पेले के लिए दुआ मांगी गई है। कतर विश्व कप के आयोजकों ने भी पेले के लिए दुआ मांगी और दोहा की एक इमारत पर लेजर लाइट के जरिए उनकी तस्वीर को दिखाया और लिखा- जल्दी ठीक हो जाइए।

पेले ने किया था इंस्टाग्राम पर पोस्ट
पेले ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को सेहत के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही कतर द्वारा इमारत पर दिखाई गई अपनी तस्वीर को भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, ”दोस्तों, मैं नियमित जांच के लिए अस्पताल में हूं। इस तरह के सकारात्मक संदेश प्राप्त करना हमेशा अच्छा होता है। इसके लिए कतर का धन्यवाद और उन सभी का जो मुझे अच्छा संदेश भेजते हैं!”

Related Articles

Back to top button