ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

पंजाब सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई करोड़ों के हेरोइन,बीएसएफ ने की बरामद

पंजाब में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन के खेप भेजी गई। शनिवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सीमा पार से हथियार और ड्रग्स भेजने की नापाक कोशिश को विफल कर दिया। साथ ही करोड़ों की हेरोइन के साथ हथियारों का जखीरा बरामद कर लिया है।पंजाब में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब में भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन की खेप भेजने का मामला सामने आया है।फाजिल्का के सरहदी गांव चूड़ी वाला चिश्ती और बीएसएफ की चौकी स्वार वाला के पास शुक्रवार रात को पाक ड्रोन ने साढ़े सात किलो हेरोइन भारतीय क्षेत्र में गिराई। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे धुंध की आड़ में पाक ड्रोन ने साढ़े 17 किलो हेरोइन भारतीय क्षेत्र में फेंकी है। हेरोइन को उठाने भारतीय तस्कर सीमा पर पहुंचे तो बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। इस पर तस्कर वहां से बिना हेरोइन लिए भाग गए। दोनों घटनाओं में 30 पैकेट मिले हैं जिसमें 25 किलो हेरोइन बताई जा रही है। बीएसएफ को उक्त पैकेटों में से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 55 कारतूस भी मिले हैं।

Related Articles

Back to top button