ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

झटपट तैयार करें हेल्दी पालक पनीर चीला

सामग्री : दो कप बेसन,दो कप मूंग की दाल (रातभर भिगोई हुई),पालक,लाल मिर्च,पनीर सौ ग्राम,चाट मसाला,गरम मसाला,नमक स्वादानुसार,तेल

विधि : सबसे पहले मूंग की दाल को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। दूसरी तरफ पालक को अलग से उबाल लें।अब एक बर्तन में पीसी हुई दाल, बेसन और उबली हुई पालक का पेस्ट मिला लें।इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डालकर अच्छे मिक्स कर लें।अब पनीर को कद्दूकस करें और इसमें चाट मसाला और लाल मिर्च डालकर मिला लें।गैस पर तवा रखें और गर्म होने पर इसमें थोड़ा-सा घी, तेल या बटर लगाएं।अब पालक और मूंग की दाल का पेस्ट तवा पर डालकर अच्छे से फैलाएं।पक जाने पर इसे धीरे पलटें और दोनों तरफ से अच्छे से पक जाने पर पनीर का तैयार मिश्रण इसके ऊपर डालकर रोल बना लें।तैयार है पालक पनीर चीला। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Related Articles

Back to top button