ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश के दौरे पर है। टीम इंडिया को रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाथ में चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि,बीसीसीआई की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न ही अब तक उनके रिप्लेसमेंट की कोई घोषणा हुई है। शमी के हाथ में चोट है और वह तीनों मैच नहीं खेल पाएंगे। शमी को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। बुमराह की गैरमौजूदी में शमी वनडे सीरीज में भारतीय पेस अटैक का नेतृत्व करने वाले थे। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे रविवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।इससे पहले शमी को रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ न्यूजीलैंड दौरे से भी आराम दिया गया था। शमी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हिस्सा थे। हालांकि, उस टूर्नामेंट में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित, कोहली और राहुल समेत तमाम सीनियर खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button