ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कृति महिला मंडल ने शासकीय माध्यमिक शाला, पिड़रताली में लगाया निःशुल्क स्वास्थ शिविर

शनिवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल) की कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बिन्दु सिंह एवं उपाध्यक्षा श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा ,श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण एवं श्रीमती शोभा मलिक के मार्गदर्शन में ग्राम-पिड़रताली के शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर कृति महिला मण्डल की मुहिम “प्रयास” (जीवन से मैत्री) के अंतर्गत लगाया गया था ।शिविर के दौरान स्थानीय बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी और विटामिन बी काम्प्लेक्स, आयरन टॉनिक, कैल्शियम सीरप, प्रोटीन पाउडर एवं अन्य आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। शिविर के माध्यम से 207 मरीज लाभान्वित हुए ।

शिविर के आयोजन एवं संचालन में अमलोरी क्षेत्र की सुरभि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरण झा एवं टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । शिविर के दौरान श्रीमती किरण झा ने विद्यालय के बच्चों एवं उपस्थित लोगों के साथ स्वच्छता के महत्व, मौसमी बीमारियों से बचाव, बेहतर स्वास्थ्य के घरेलू उपायों, योग, ध्यान इत्यादि विषयों पर चर्चा की ।

शिविर के आयोजन में अमलोरी क्षेत्र की चिकित्सा टीम एवं स्थानीय ग्रामीणों ने काफ़ी सहयोग दिया।गौरतलब है कि कृति महिला मण्डल अपनी बहुद्देशीय मुहिम प्रयास की तीन अलग अलग शाखाओं “जीवन से मैत्री” , “पंख” व “ज्ञान ज्योति” के माध्यम से एनसीएल परिक्षेत्र में स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन में स्वच्छता के प्रति जन जागरण, स्वास्थ्य संरक्षा, औषधि वितरण, पर्यावरण संरक्षण ,कौशल विकास , महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन, बाल पोषण तथा बाल शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है | पिंड़रताली के पूर्व कृति महिला मण्डल ने “प्रयास” के तहत बिरकुनियां व कठास ग्राम में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए

Related Articles

Back to top button