ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

नगर निगम ने सेनिटेशन का बजट 13 करोड़ किया, हर माह चलेगा स्वच्छता अभियान

हिसार: हिसार में अब नगर निगम सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करेगा। साथ ही निगम ने अब सेनिटेशन का बजट भी 13 करोड़ रुपये कर दिया जो कि पहले करीब डेढ़ करोड़ के आसपास था। वहीं नगर निगम ने कर्मिशयल एरिया में नाइट स्वीपिंग शुरू कर दी है।नगर निगम का 4 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर खत्म हो गया। अब नगर निगम पूरे 20 वार्ड में डोर टू डोर कलेक्शन का काम शुरू करेगा। हालांकि निगम के कुछ अधिकारियों का तर्क है कि पहले 20 की बजाए 10 वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जाए। उसके बाद बाकी 10 में भी कुछ समय बाद ही शुरू कर दिया जाएगा। इन वार्डों में नगर निगम के कर्मचारी ही निगम गाड़ियों से कचरा कलेक्शन कर सकेंगे। निगम के पास पहले 1 जेसीबी थी, अब निगम ने चार ओर जेसीबी हायर की है जिससे कि पांच जेसीबी हो गई है और अब 4 वार्डों पर 1 जेसीबी काम करेगी।हिसार नगर निगमआरएफआईडी टैग लगेंगे गाड़ियों परहिसार नगर निगम की जॉइट कमिशनर बेलिना ने बताया कि नगर निगम की सभी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे, जिससे यह पता चलेगा कि वाहन कब, कहां, किस गली में खड़ा है। कब कब- किस गली से कचरा कलेक्शन की गई है। इस पूरी प्रकिया की मॉनिटरिंग की जाएगी। नगर निगम ने नए ट्रेक्टर ट्राली और अन्य वाहन भी हायर किए है, जिसके बदले में नगर निगम हर माह 5 लाख 25 हजार अदा करेगा।हर माह चलेगा स्वच्छता अभियानशहर में कचरा उठाने के लिए नगर निगम हर माह स्वच्छता अभियान चलाएगा। निगम ने टीम हर दिन एक वार्ड में यह काम करेगी। इसके लिए 1 जेसीबी, 20 सफाई कर्मचारी और ट्रेक्टर ट्राली का प्रबंध किया गया है। जो दूसरे कर्मचारियों के अतिरिक्त स्वच्छता अभियान चलाएगी।

Related Articles

Back to top button