ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
लाइफ स्टाइल

शरीर में जमा चर्बी को तेजी से कम करेगा शहद 

शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए आप आयुर्वेद द्वारा बताए गए ड्रिंक्स को पी सकते हैं। ये तेजी से फैट कम करते हैं और टॉक्सिन को भी बाहर निकलते हैं।
शहद का इस्तेमाल सदियों से अलग-अलग चीजों में किया जा रहा है। कुछ लोग चर्बी घटाने के लिए तो कुछ बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। मधुमक्खी के छत्ते से निकला फ्रेश शहद शरीर के वजन को बढ़ाता है और हल्का रेचक होता है। वहीं शहद जो पुराना है, फैट के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है और कफ को खत्म करता है।

1) शहद आंखों और आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा होता है।
2) यह प्यास बुझाता है और कफ को घोलता है।
3) यह मूत्र मार्ग के विकारों, दमा, खांसी, दस्त और जी मिचलाना-उल्टी में बहुत मददगार है।
4) यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है।
5) यह दिल के लिए अच्छा है, त्वचा में सुधार करता है, और कामोत्तेजक है।
6) गहरे घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।
7) स्वस्थ दानेदार टिशू के विकास की शुरुआत करता है।

यूं न करें इस्तेमाल
1) शहद को गर्म खाने या पानी के साथ नहीं मिलाना चाहिए।
2) गर्म जगह पर काम करते समय शहद नहीं खाना चाहिए।
3) शहद को कभी भी घी के साथ या गर्म, मसालेदार खाने के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

कैसे करें इस्तेमाल
1) मोटापे के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक गिलास कमरे के तापमान के पानी के साथ 1 चम्मच शहद लें।
2) 1 टीस्पून शहद के साथ एक टीस्पून पीएफ हल्दी और 1 काली मिर्च को मिलाकर पीने से खांसी, सर्दी, साइनसाइटिस, इम्युनिटी ठीक करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button