ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

बार एसोसिएशन में महिला वकील कक्ष व छाया पथ का करेंगे उद्घाटन

रेवाड़ी: केंद्रीय वन, पर्यावरण, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचेंगे। इस दौरान वह बार एसोसिएशन में महिला वकील कक्ष व छाया पथ का उद्घाटन करेंगे।बार एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सुबह 10 बजे बार एसोसिएशन में पहुंचकर उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सेशन जज, डीसी, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।बता दें कि मूलरूप से गुरुग्राम के गांव जमालपुर के रहने वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का खास माना जाता है। पिछले साल हुए केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के बाद उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया था। उनके गुरुग्राम के साथ रेवाड़ी से भी खास लगाव है।

Related Articles

Back to top button