ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

पाकिस्तान के वजीरिस्तान जिले में लड़कियों के स्कूल में आंतकी हमला  

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में लड़कियों के स्कूल में हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई। जिले के आजम वारसाक इलाके में स्थित एक आर्मी स्कूल में हुई जहां चल रही मीटिंग के दौरान आतंकियों ने हमला किया। जिला पुलिस के हवाले से बताया कि आर्मी पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में पैरेंट्स डे समारोह के दौरान आतंकवादियों ने पास के एक पहाड़ से गोलीबारी की। हमले के समय स्कूल में मौजूद छात्र अभिभावक कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान मस्ती खान के रूप में हुई है वह स्कूल के पास से गुजर रहा था तभी एक गोली मस्ती खान को लगी। घायल सुरक्षा अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र की ओर भाग गए। इस घटना ने 2014 में पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले की यादें ताजा कर दीं जिसने स्थानीय लोगों में भय और दहशत पैदा की है। अभिभावकों ने भविष्य में किसी भी तरह की त्रासदी से बचने के लिए स्कूल की पुख्ता सुरक्षा की मांग की है।
आतंकवादी इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं और पिछले 40 दिनों के दौरान सिर्फ आजम वारसक पुलिस थाने पर ही छह हमले हुए हैं जिनमें सात पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। बताया जाता है कि उग्रवादियों के हमले तेज करने के बाद पुलिस ने सीमा से सटे रघजई और खानकोट थानों को खाली करा लिया है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा 28 नवंबर को राज्य के साथ संघर्ष विराम समाप्त करने और देश भर में हमले करने की कसम खाने के बाद से इलाके में लड़कियों के स्कूल को निशाना बनाकर किया गया यह पहला हमला था।

Related Articles

Back to top button