ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

कमरे में मिला लेटर, लिखा- परिजन शादी को तैयार नहीं हुए, अब तलाश न करें

सोनभद्र: एनटीपीसी सिंगरौली में कार्यरत इंजीनियर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।एनटीपीसी सिगरौली शक्तिनगर परियोजना में कार्यरत सोनभद्र के एक इंजीनियर के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से हड़कंप मच गया। शक्तिनगर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। जांच में इंजीनियर के कमरे से पुलिस को एक लेटर मिला है।परियोजना में कार्यरत इंजीनियर सौरभ सिंघल बीते 28 अक्टूबर को वाट्सएप के जरिए अपने इंचार्ज को सूचित किया था कि आवश्यक कार्यवश घर जाना है, लेकिन 30 अक्टूबर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने परियोजना प्रबंधन से फोनकर जानकारी ली। इस पर बताया गया कि वह पहले ही घर जाने की सूचना देकर चला गया है, जिससे परिजन भी परेशान हो गए।कमरे की तलाशी में मिला लेटरआसपास एवं रिश्तेदारों के यहां पता लगाने पर कहीं पता नहीं चला तो स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर कमरे का दरवाजा तोड़कर तलाशी ली तो एक पत्र मिला जिसमें लिखा था कि ‘जहां हम शादी करना चाहते हैं वहां परिजन शादी करने को तैयार नहीं है ऐसे में मैं जा रहा हूं मेरी तलाश करने का प्रयास न करें और मेरे एकाउंट में जो पैसा है वह निकालकर मेरी मां को दे दिया जाए।’27 अक्टूबर के बाद नहीं हुआ ट्रांजेक्शनजांच में पता चला कि बीते 27 अक्टूबर को बीस हजार रुपए सौरभ के अकाउंट से निकाला है, उसके बाद कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे कोई लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। इंजीनियर की गुमशुदगी को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button