ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भोपाल एक्सप्रेस 10 घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चल रही

भोपाल। दिल्ली की ओर से भोपाल आने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें शनिवार को अपने निर्धारित समय से 12 से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। यह स्थिति दिल्ली से आगरा के बीच घना कोहरा पड़ने की वजह से बनी है। इसके चलते 22692 राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सुबह चार बजे के बजाए छह घंटे देरी से सुबह नौ बजे भोपाल स्टेशन पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से चल रही है, वहीं यह लगातार पांच दिनों से तीन से चार घंटे देरी से आ रही है। इसके अलावा 11078 झेलम एक्सप्रेस ने भी 10 घंटे से अधिक यात्रियों को इंतजार करवाया।

दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 10 घंटे देरी से चल रही

20806 एपी एक्सप्रेस दस घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 4.35 बजे पहुंचना था।

12156 भोपाल एक्सप्रेस दस घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 5.40 बजे पहुंचना था।

12626 केरला एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 5.20 बजे पहुंचना था।

12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर सुबह 6.45 बजे पहुंचना था।

12724 तेलांगना एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।

Related Articles

Back to top button