ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

JNU में हुआ देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार; ऐसी सोच कुचल देनी चाहिए

अंबाला: जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आपत्ति जताई है। अनिल विज ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा कि नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है। ऐसी सोच को कुचल देनी चाहिए। बता दें कि JNU की दीवारों पर 30 नवंबर की रात को ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे मिले।गृह द्वारा किया गया ट्वीट।विज बोले- ब्राह्मण-बनिया विरोधी नारे बहुत ही घातकगृह मंत्री अनिल विज ने लिखा कि JNU की दीवारों पर ब्राह्मणों और बनिया विरोधी नारे बहुत ही घातक हैं, क्योंकि ब्राह्मण हमारे देश के धर्म और संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं। विज ने लिखा है कि बनिया देश के व्यापार में अहम भूमिका अदा कर रहा है। नारे लिखने वाले ने देश की संस्कृति और व्यापार पर प्रहार किया है। ऐसी सोच को कुचल देना चाहिए।कैंपस की दीवार पर लिखे नारे।कैंपस की दीवारों पर लिखा है ब्राह्मण कैंपस छोड़ोस्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर लाल रंग से ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो; ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा; शाखा लौट जाओ…जैसी धमकियां लिखी मिली। यही नहीं, JNU की उस महिला प्रोफेसर के केबिन के दरवाजे पर भी ‘शाखा लौट जाओ’ का नारा लिखा गया है, जिसे नवंबर 2019 में वामपंथियों ने 3 दिन के लिए हिरासत में रखा था। ये नारे 30 नवंबर की रात को लिखे गए हैं।वंदना मिश्रा के केबिन पर लिखे नारे।प्रवेश कुमार के केबिन के बाहर लिखे नारे।कैंपस की दीवार पर लिखे गए जय भीम के नारे।

Related Articles

Back to top button