ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

पंजाब के तरनतारन जिले से पाकिस्तानी ड्रोन और  5 किलो हेरोइन जब्त

पंजाब : तरनतारन पुलिस ने बीएसएफ के साथ एक संयुक्त तलाश अभियान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और 5 किलोग्राम हेरोइन वाले पैकेट बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन कब क्रैश हुआ, अभी स्पष्ट नहीं है। दो दिन पहले सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन मूवमेंट को भांप फायरिंग की थी। अनुमान है कि यह ड्रोन तभी क्रैश हुआ और सर्च के दौरान पुलिस व सीमा सुरक्षा बल की आंखों से बच गया है। फोरेंसिक जांच के बाद ही इस स्थिति का पता चल सकेगा।

इससे पहले भी तरनतारन के सीमावर्ती गांव वान में एक किसान को खेतों में गिरा हुआ ड्रोन मिला था। यह डीजेआई मैट्रिक्स 300 आरटीके ड्रोन था, जिसे पाकिस्तान में बैठे तस्कर हेरोइन व हथियारों की खेप को भारत में भेजने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ड्रोन टूटा हुआ था और खेतों में उसके टुकड़े कुछ मीटर एरिया में गिरे हुए थे। सभी को इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी गई है।

किस्तान की तरफ से बड़ी ड्रोन मूवमेंट को कंट्रोल करने के लिए लेजर एंटी ड्रोन तकनीक लगाने की तैयारी चल रही है। पंजाब बॉर्डर पर 30 जगहों को चुना गया है, जहां यह तकनीक इस्तेमाल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button