ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर शहर में लव जिहाद की घटना को दिया अंजाम हिन्दू बनकर मुस्लिम दो बच्चों के पिता ने लूटी हिन्दू युवती की इज्जत

इन्दौर। शहर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे है। इसी कड़ी में इन्दौर के शिप्रा थाना पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है जहां मुस्लिम समुदाय के दो बच्चों के पिता ने अपने आपको हिंदू बता कर युवती के साथ शादी का झूठा नाटक कर दुष्कर्म किया। पीड़िता को युवक मुस्लिम होने और पहले से शादीशुदा होने की जानकारी के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुसलमान व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला इंदौर के ग्रामीण शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती उदयपुर के एक होटल में काम के सिलसिले में गई थी। उसी दौरान होटल की ही कार चलाने वाले युवक जिसने युवती को हिन्दू नाम राजू उर्फ देव बताया। उसने दोस्ती की उसके बाद उसने युवती का नम्बर लिया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और उसके बाद युवक ने धर्म छुपाकर शादी कर ली और शादी के बाद जब हिन्दू युवती को युवक राजू उर्फ देव की असलियत की जानकारी लगी तो वह वहां से भागने की कोशिश की। शादीशुदा व्यक्ति ने उसे बंधक बना लिया। उसके बाद कुछ दिनों बाद जैसे तैसे युवती वहां से निकलकर शिप्रा पहुंची। व्यक्ति उसका पीछा करते हुए शिप्रा आ गया। इसके बाद जब पीड़िता को उसने शिप्रा आने की और साथ चलने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जो व्यक्ति राजू उर्फ देव नाम बताया था उसका नाम असली नाम शाहरुख है। उसने नाम और धर्म छुपाकर शादी की। पीड़िता को यह भी जनाकारी लगी कि शाहरुख उर्फ राजू उर्फ देव पहले से शादी शुदा और उसके दो बच्चे भी है। उसने धोखा देकर उससे शादी की। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एवं गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। भगवंत सिंह विर्दे, एसपी, ग्रामीण का कहना है नाम और धर्म बदलकर आरोपी ने शादी की और डरा धमकाकर पीड़िता से सम्बंध बनाया इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ रेप सहित अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button