ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

पत्नी बोली- ड्यूटी से वापस आए थे, कारबाईन साफ करते समय हो गई फाय

चित्रकूट: चित्रकूट मिर्जापुर के पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल के गनर योगेश मिश्रा की कारबाईन से गोली चल गई। अचानक हुए फायर से गनर के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही योगेश मिश्रा फौज के बाद प्रदेश पुलिस में हुए थे भर्ती। मिर्जापुर में तैनाती के बाद पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के साथ उनकी चित्रकूट में तैनाती हो गई थी।इलाज के दौरान हो गई मौतदेर रात जिला मुख्यालय स्थित बलदाऊगंज स्थित आवास में यह घटना हुई है। गनर की पत्नी के मुताबिक ड्यूटी से आने के बाद योगेश कारबाईन में फंसी गोली को निकाल रहे थे। तभी अचानक से गोली चलने की आवाज आई। उन्होंने मौके पर देखा तो पति योगेश मिश्रा खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख योगेश को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज पहुंचकर उनको स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button