ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अयोध्या राम मंदिर के नव निर्मित पुजारी के अश्लील फोटो की आग पहुंची ग्वालियर, इन दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर के सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर के नव निर्मित पुजारी का अश्लील फोटो वायरल हुआ है। दो लोग राम गोविंद बघेल और कन्हैयालाल गर्ग पर फोटो वायरल करने का आरोप है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है और एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है। जिसमें दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग की है। वही पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

दरअसल ग्वालियर के सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश अयोध्या राम मंदिर के लिए नर्व निर्मित पुजारी मोहित पांडेय का एडिट अश्लील फोटो वायरल हुआ है। इस फोटो को वायरल राम गोविंद सिंह बघेल और कन्हैया लाल गर्ग ने किया है। जब इस पोस्ट को ग्वालियर ग्रामीण ब्राह्मण सभा के लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया और वहां एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचे।

उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि अहमदाबाद के कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया ने इस फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिस संबंध में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी और वहां गिरफ्तार हो चुके थे। इसके बाद फिर से इस फोटो को ग्वालियर के दो लोगों ने वायरल किया है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर की मांग की है। वही पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button