ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

विजिलेंस के 25 सवालों के देंगी जवाब; भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार है पति

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर की पत्नी कोमल कपूर आज पंजाब विजिलेंस के समक्ष पेश होंगी। मामले की जांच में जुटी विजिलेंस टीम ने कोमल कपूर से 25 सवालों के जवाब मांगे हैं, जिनपर आज जवाब दिए जाएंगे। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान कपूर का एक पिज्जा कंपनी में 33 प्रतिशत का शेयर होना सामने आया है।इसके अलावा तीन अन्य कंपनियों में कपूर के रिश्तेदार डायरेक्टर हैं। इसके चलते विजिलेंस द्वारा आगामी जांच के दौरान इन कंपनियों के डायरेक्टरों और अन्य शेयर धारकों से भी पूछताछ की जा सकती है। बताया गया कि कपूर द्वारा कुछ समय पहले ही इन कंपनियों में इन्वेस्टमेंट की गई थी।एक वीक पहले बुलाई गई कोमल कपूरविजिलेंस की जांच टीम ने बीते सप्ताह भी कोमल कपूर का पूछताछ के लिए बुलाया था। उसी दौरान जांच टीम ने उन्हें सभी 25 सवाल एक सादे कागज पर लिखकर दिए और उनके जवाब देने को कहा था। कोमल कपूर ने इनका जवाब देने के लिए करीब सप्ताह भर का समय लिया। वह आज दोबारा मोहाली के विजिलेंस ऑफिस पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराएंगी।महिला ने दुष्कर्म के भी लगाए हैं आरोपगौरतलब है कि एक महिला द्वारा AIG आशीष कपूर पर दुष्कर्म और वसूली के आरोप भी लगाए गए हैं। महिला एक मामले में जेल में बंद थी, उसी दौरान आशीष कपूर पर उसकी मदद के एवज में उससे दुष्कर्म और वसूली के आरोप लगाए गए।

Related Articles

Back to top button