ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भाजपा ने जनता द्वारा कांग्रेस को दिए गए बहुमत का किया अपमान, अब सबक सिखाना है: केशव देसाई

गोहद वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में आम जनता ने कांग्रेस सरकार को बहुमत देकर सरकार बनाई, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जोड़-तोड़ की राजनीति कर कांग्रेस सरकार को गिरा दिया और प्रदेश की जनता का अपमान किया ! अब ऐसी भाजपा सरकार को सबक सिखाने का वक्त आ गया है ! यह बात गोहद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई ने ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं के दौरान आम जनता से कहीं और अपने प्रति समर्थन मांगा ! श्री देसाई ने प्रचार अभियान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जिसका उनको सीधा सीधा लाभ मिलता दिख रहा है श्री देसाई समर्थकों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी और आपका यह बेटा भाई आपकी सेवा के लिए तत्पर रहेगा ! ग्रामीण क्षेत्र में श्री देसाई ने पहुंचकर नुक्कड़ सभा करते हुए कहा कि आपका बेटा एवं सेवक बनकर काम करूंगा ! मेरे पास कोई ठेकेदार या दलाल नहीं है, आप मुझे एक बार आशीर्वाद दे और फिर देखे चाहे भोपाल का काम हो या दिल्ली का, यह बेटा आपके साथ खड़ा होगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button