ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

शहर के फक्करशाह चौक पर समाजसेवी मनीष चौधरी ने की सर्व धर्म एकता सभा | Social worker Manish Chowdhary organized Sarva Dharma Ekta Sabha at Fakkarshah Chowk in the city

मुजफ्फरनगर: शहर के फक्करशाह चौक पर सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक एकता की अलख जगाने को चौराहों पर राष्ट्रगान हुआ। समाजसेवी मनीष चौधरी की पहल पर लोगों ने राष्ट्रगान कर देश की एकता और अखंडता की भी शपथ ली। इसके साथ ही सांप्रदायिक एकता कायम करने का भी संकल्प दोहराया गया।फक्करशाह चौक पर बना देशभक्ति का माहौल2013 दंगे के बाद से जनपद में सांप्रदायिक एकता के प्रयास किये जा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक और सियासी संगठन सभी धर्म के लोगों के बीच एकता पैदा करने और सभी को एक मंच पर लाने के लिए समय समय पर प्रयास करते रहे। बावजूद चुनावी लाभ के मद्देनजर ऐसे प्रयासाें को धक्का भी लगता रहा है। नगर के समाजसेवी मनीष चौधरी ने निजी तौर से प्रयास कर जनपद में सांप्रदायिक एकता का माहोल बनाने का प्रयास किया। उसी कड़ी में शहर के प्रमुख चौराहों पर सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर राष्ट्रगान का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। गुरुवार को शहर के खालापार स्थित फक्करशाह चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।राष्ट्रीय एकता को जरूरी सांप्रदायिक एका: मनीष चौधरीशहर के प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रगान गाकर सांप्रदायक एका बनाने का प्रयास कर रहे समजा सेवी मेनीष चौधरी का कहना है कि भारत की खूबसूरती यहां की एकता में अखंडता है। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी मजबूत हो सकता है, जब वहां सभी धर्म और सांप्रदाय के बीच एका हो। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और सभ्यता हजारों सालों से इस बात की परिचायक रही है कि यहां सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों के बीच अटूट रिश्ता कायम है। कहा कि इस देश की खूबसूरती और विकास एकता में ही समाहित है। उसी को कायम रखने और राष्ट्र्रप्रेम की भावना दिलों में जागृत रखने को राष्ट्रगान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि इससे सभी काे राष्ट्रगान कंटस्थ भी हो जाएगा और देश और सांप्रदायिक एकता की भावना को भी दिलों में पैदा रहेगी।

Related Articles

Back to top button