ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

Rashtrapati Bhavan Visit: आम जनता के लिए आज से खुला राष्ट्रपति भवन

नई दिल्ली। आम लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन एक बार फिर से खुल गया है। 1 दिसंबर से हफ्ते में पांच दिन लोग राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए एक दिन को पांच स्लॉट के समय में बांटा गया है, जिसके लिए लोगों को पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराना होगा।सरकारी छुट्टियों को छोड़कर हर हफ्ते बुधवार से रविवार तक के लिए राष्ट्रपति भवन खुली रहेगी।प्रत्येक शनिवार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ चेंज समारोह आयोजित किया जाएगा। आम लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन को तीन हिस्सों में बांटा गया है, सर्किट वन, सर्किट टू और सर्किट थ्री।सर्किट वन में मुख्य भवन, प्रांगण, स्वागत कक्ष, नवचारा, बैंक्वेट हॉल, ऊपरी लोगगिया, लुटियन ग्रैंड सीढ़ियाँ, अतिथि विंग, अशोक हॉल, उत्तर ड्राइंग रूम, लंबा ड्राइंग रूम, पुस्तकालय, दरबार हॉल, भगवान बुद्ध की मूर्ति शामिल है। सर्किट टू में राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर और सर्किट थ्री में गार्ड ऑफ चेंज समारोह को रखा गया है।राष्ट्रपति भवन विजिट करने की टाइमिंगराष्ट्रपति भवन की आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में पांच दिन एंट्री की अनुमति है। इसके लिए दिन में पांच स्लॉट उपलब्ध होंगे, जिसमें सुबह के 10 से 11 बजे और 11 से 12 बजे, दोपहर 12 से 1 बजे, 2 से 3 बजे और 3 से 4 के बीच अपने हिसाब से स्लॉट बुक कर सकते हैं। एक-एक घंटे के पांच टाइम स्लॉट के लिए ऑनलाइन बुकिंग होगी।ऑनलाइन बुकिंग की क्या है प्रक्रियारजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट rb.nic.in या http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/ पर विजिट करना होगा।वेबसाइट के होमपेज पर आपको दाईं ओर टॉप लाइन में Plan Your Visit टैब दिखाई देगा।यहां क्लिक करने पर आपके सामने कलैंडर खुलेगा और दाईं ओर तीनों सर्किट में Book Now का ऑप्शन दिखाई देगा।इसमें आप किसी एक को सेलेक्ट कर अपने हिसाब से डेट सेलेक्ट कर बुकिंग करा सकते हैं।रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद जब आप राष्ट्रपति भवन जाएंगे, वहां रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ आपको अपना फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा।

Related Articles

Back to top button