ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
व्यापार

रुपये की मजबूती से सोना- चांदी हुए सस्ते

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार रुपये की मजबूती के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 71 रुपये घटकर 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पिछले कारोबार में पीली धातु 53,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।चांदी भी 66 रुपये गिरकर 63,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, ‘रुपये में मजबूती और वैश्विक जोखिमों को देखते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है।’ वहीं इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 81.44 पर पहुंच गया।परमार ने कहा कि कॉमेक्स हाजिर सोना मई 2021 के बाद से अपने सबसे बड़े मासिक लाभ की ओर बढ़ रहा है, डॉलर के संकेतों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति को धीमा करने की तैयारी कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव क्रमश: 1,756.5 डॉलर प्रति औंस और 21.34 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहे।

Related Articles

Back to top button