ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन के नाम पर पटवारी को लूटा, रिलायंस कस्टमर से आया मैसेज

हरदा: ठगी से बचने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। अशिक्षित लोगों के साथ साथ शिक्षत लोग भी ठगों के झांसे में आ जाते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक पटवारी से क्रेडिट कार्ड के वेरीफिकेशन के नाम पर 45 हजार की ठगी हुई। हरदा तहसील के पटवारी राजकुमार शर्मा भी आन लाइन ठगी का शिकार हुआ। पटवारी के मोबाइल पर ठगी करने वाले व्यक्ति ने उनके द्वारा हाल ही में बनवाए क्रेडिट कार्ड के वेरिफिकेशन कराने को लेकर कॉल किया था।पटवारी को क्रेडिट कार्ड के स्विक्योरटी के लिए भी प्रलोभन देने की बात की गई। जिसके चलते पटवारी उनके झांसे में आ गया। इस दौरान पटवारी ने ठगी करने वाले व्यक्ति को मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर बता दिया। जिसके कुछ ही सेकंड बाद उनके मोबाइल पर रिलायंस कस्टमर केयर से ऑनलाइन खरीदी करने को लेकर थैंक्यू का मैसेज आया। जिसके बाद पटवारी ने तत्काल बैंक जाकर ठगी होने की शिकायत की। बैंक अधिकारियों ने इस मामले में ऑन लाइन ठगी होने को लेकर साइबर सेल में शिकायत करने को कहा।साइबर सेल ने शुरू की जांच पड़तालपटवारी ने एसपी ऑफिस में साइबर सेल में भी शिकायत की है। पटवारी की लिखित शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल से पड़ताल शुरू की। मामले को लेकर एएसपी राजेश्वरी महोबिया ने बताया कि पुलिस ऑन लाइन ठगी होने से बचने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि खासकर बुजुर्गों और बच्चों को मोबाइल चलाने के दौरान किसी भी तरह की गोपनीय जानकारी किसी अपरिचित व्यक्ति को नहीं बताने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी किसी व्यक्ति से पासवर्ड नहीं मांगती। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि कोई भी अपरिचित व्यक्ति जब भी आपकीं कोई निजी जानकारी या पासवर्ड मांगे तो उसे नहीं देना है। वहीं ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करानी है ताकि आमजन ठगी का शिकार होने से बच सके।

Related Articles

Back to top button