ब्रेकिंग
थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी,
हरियाणा

नामी कंपनी के डूप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने की शिकायत थी; सैंपल जांच के लिए भेजे

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रादौर रोड पर स्थित लक्ष्मी इंटरप्राइजेज पर बुधवार को ड्रग्स कंट्रोलर विभाग और प्रोडक्ट से जुड़े अधिकारियों ने रेड की। शिकायत मिली थी कि दुकान पर हार्दिक और बोरोप्लस जैसे नामी कंपनियों के प्रोडक्ट डूप्लीकेट ब्रांड के साथ बेचे जा रहे हैं। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।ड्रग्स कंट्रोलर रितु ने बताया कि दुकान पर बेचे जा रहे बोरोप्लस ऐंटीसैप्टिक क्रीम और हार पिक, साबुन आदि के सैंपल लिए गए हैं। रेड के दौरान दुकानदार उत्पाद के ओरिजिनल बिल दिखाने में आनाकानी कर रहा था। उसका कहना था कि उसके पास उत्पाद के जो बिल है, उसमें ओरिजिनल उत्पाद के दामों में अंतर है और जो उत्पाद वह कंपनी के नाम से बेच रहा है। उस प्रोडक्ट में भी भारी अंतर है, क्योंकि बोरोप्लस की जो कीमत कंपनी ने तय की है, वह डूप्लीकेट उत्पाद की कीमत से कम है।सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।ब्रांड प्रोडक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अभिषेक ने पहले उस दुकान से हारपिक और बोरोप्लस जैसे वस्तुएं खरीदी और उनकी कीमत में अंतर देखा तो उन्होंने यहां पर ड्रग्स कंट्रोलर यमुनानगर, आयुर्वेद आयुष विभाग और शहर यमुनानगर पुलिस के साथ रेड की। इस रेड में आयुष विभाग के इंस्पेक्टर विनोद पुंडीर और शहर यमुनानगर पुलिस कर्मचारी प्रवीण कुमार शामिल थे।

Related Articles

Back to top button