ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
गुजरात

अमित शाह का AAP पर जोरदार हमला

अहमदाबाद| गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला।  गुजरात विधानसभा चुनाव में आप के उतरने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन यह लोगों पर निर्भर है कि वे पार्टी को स्वीकार करते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के दिमाग में आप कहीं नहीं है। चुनाव नतीजों का इंतजार कीजिए, शायद सफल उम्मीदवारों की सूची में आप का नाम न आए। कांग्रेस पर शाह ने कहा कि यह अभी भी मुख्य विपक्षी पार्टी है, लेकिन पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है, और इसका असर गुजरात में भी दिखाई दे रहा है।

अमित शाह ने PM Modi की लोकप्रियता, राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान गुजरात के सर्वांगीण विकास और जीरो तुष्टिकरण नीति को लागू करने को पिछले कुछ वर्षों में लोगों द्वारा बार-बार भाजपा में विश्वास जताने का मुख्य कारण बताया।शाह ने कहा कि भाजपा गुजरात में अभूतपूर्व जीत दर्ज करेगी। लोगों को हमारी पार्टी और हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि राजनीति में निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा मेरा हमेशा से मानना रहा है कि राजनेताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और यह अच्छा है जब कोई कड़ी मेहनत करता है। लेकिन राजनीति में निरंतर प्रयास ही परिणाम दिखाते हैं। इसलिए इंतजार करें और देखें।

Related Articles

Back to top button