ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

शहर के अलग-अलग थानों में वारदात को दिया था अंजाम; 7 मोबाइल और एक बाइक जब्त

रायपुर: रायपुर पुलिस ने 1 लाख के i-phone को लूटने के मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट के 7 और मोबाइल बरामद किए गए हैं। उन्होंने अन्य वारदातों में भी शामिल रहने की बात कबूल की है। मामला देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।देवेंद्र नगर थाने में पीड़ित श्रवण तंबोली ने FIR दर्ज करवाई थी कि 23 नवंबर की शाम को उनका I-Phone लूट लिया गया था। वे राम मंदिर चौक से श्री नारायण अस्पताल देवेंद्र नगर की तरफ फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। इसी बीच जब एग्रीकल्चर मंडी पंडरी के सामने वे पहुंचे, तो राम मंदिर की तरफ से तेज रफ्तार बाइक पर सवार 3 लड़कों ने उनके हाथ से फोन छीन लिया। वे आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। तब जाकर उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।7 मोबाइल जब्त किए गए।पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की। मुखबिरों को भी काम पर लगा दिया गया। इसी बीच मुखबिरों ने आरोपियों के बारे में जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने 29 नवंबर को मौदहापारा निवासी शाहबाज अली (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उससे थाने में पूछताछ की गई। उसने अपने दो और साथियों के नाम लिए। तब जाकर पुलिस ने उसके एक और साथी देवेंद्र नगर निवासी अमन सिक्का (19 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं इन दोनों के अलावा एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ा गया है।आरोपियों ने बाइक से सभी वारदातों को अंजाम देने की बात कही। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने देवेंद्र नगर से एक मोबाइल, तेलीबांधा से एक मोबाइल के साथ ही रायपुर के अलग-अलग स्थानों से 5 मोबाइल यानी कुल 7 मोबाइल लूटे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया है। जब्त सामान की कुल कीमत 3 लाख रुपए है।

Related Articles

Back to top button