ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

अगर दिल्ली एमसीडी में काम किया होता तब प्रचार में इतने मंत्रियों की जरुरत नहीं होती : केजरीवाल 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधकर कहा कि अगर पार्टी ने नगर निगम में अपने शासन के दौरान काम किया होता तब उस प्रचार अभियान में अपने कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले चिराग दिल्ली इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए यह बात कही। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है।
‘आप और भाजपा दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। केजरीवाल ने दावा किया शहर में हर जगह कचरा है। सत्ता में आने पर मैं शहर को साफ कर दूंगा। भाजपा मुझे दिन-रात गाली देती है। हमारी सरकार ने पानी की व्यवस्था की है हम कचरा निपटान की भी जिम्मेदारी लेने वाले हैं। आप’ को एक मौका दें हम शहर को पहले की तरह साफ बनाएंगे। नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की तरफ से कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उतारे जाने पर केजरीवाल ने कहा मैंने भाजपा को एक नगरपालिका के चुनाव में मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारते देखा है। अगर वे (भाजपा) एमसीडी में काम करते तब उन्हें प्रचार के लिए इतने मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले कुछ दिन में यहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये मंत्री क्या करते हैं? वे अपने अभियानों में केवल मुझे गाली देते हैं।

Related Articles

Back to top button