ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

उज्जैन में राहुल गांधी ने किए महाकाल के दर्शन, 20 मिनट तक मंदिर में रहे, किया अभिषेक पूजन

मध्यप्रदेश में आठवें दिन भारत जोड़ो यात्रा ने उज्जैन की सीमा में प्रवेश कर लिया। राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह छह बजे सांवेर में यात्रा शुरू की। उज्जैन जिले के नेताओं ने यात्रा की अगवानी की और इंदौर जिले के नेताओं ने राहुल से विदाई ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में यात्रा का यह आठवां दिन है। राहुल गांधी ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचने पर बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर में करीब 20 मिनट रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की। महाकाल का दूध से अभिषेक किया। राहुल ने पञ्चोपचार विधि से पूजा की। सफेद धोती, रुद्राक्ष की माला पहने राहुल ने दंडवत प्रणाम भी किया। इसके बाद मंगलवार को ही उनकी एक बड़ी सभा भी होगी। पहले प्रियंका गांधी भी इस सभा में शामिल होने वाली थी, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पूजन के दौरान पुजारी रमन त्रिवेदी ने उनसे गोत्र पूछा तो उन्होंने कश्यप बताया। शाम साढ़े चार राहुल मंदिर प्रांगण में आए। उनके साथ कमलनाथ भी थे, लेकिन वे नंदी हाल में ही रुके रहे। राहुल गर्भगृह में गए। उन्होंने शिवलिंग पर बेलपत्र, गुलाल व अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई। फिर दूध से अभिषेक किया। माला चढ़ाने के बाद उन्होंने नंदी की पूजा की। इसके बाद साष्टांग मुद्रा में महाकाल को प्रणाम किया। नंदी की पूजा के बाद वे गर्भगृह से बाहर निकल गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button