ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
पंजाब

फव्वारा चौक पर कार में बैठी थी NRI लेडी; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

कपूरथला: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर।पंजाब के कपूरथला शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र फव्वारा चौक के नजदीक मंगलवार देर शाम एक कार में बैठी NRI महिला के मुंह पर एक युवक द्वारा स्प्रे छिड़ककर पर्स चोरी करने घटना घटी है। बताया जा रहा है कि महिला के पर्स में हज़ारों रुपए, मोबाइल और कुछ ATM कार्ड भी थे। सिटी थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया। दूसरी तरफ घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस कटघरे में है।जानकारी अनुसार मंगलवार शाम एक कार में आया NRI परिवार फव्वारा चौक के नजदीक एक मिठाई की दुकान पर मिठाई लेने के लिए रुका। कार में बैठे दो युवक उतरकर मिठाई लेने चले गए और कार की पिछली सीट पर एक बजुर्ग महिला व 2 बच्चे बैठे थे। तभी एक युवक उनकी कार के पास आया और मौका देख उसने कार का पिछला दरवाजा खोला और महिला के मुंह पर स्प्रे डालकर उसका पर्स चोरी कर ले गया।बता दे कि नजदीक फव्वारा चौंक पर पुलिस के जवान भी तैनात रहते है। वहीं घटना की CCTV फुटेज वायरल होने के बाद सिथि थाना पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे है। चोरी हुए महिला के पर्स में हजारों रुपए, एक मोबाइल फ़ोन और कुछ ATM कार्ड भी थे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत के लिए पहुंच बनाई। तो वहां का रवैया देखकर वह बिना शिकायत किए वापस लौट आए। दूसरी तरफ सिटी थाना प्रभारी कृपाल सिंह वही पुराने गैर जिम्मेदाराना अंदाज में कह रहे हैं कि इस घटना का उन्हें मालूम ही नहीं है। अगर कोई शिकायत आएगी तो उचित कार्यवाही कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button