ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, ताप्ती नदी की पुलिया से बाइक समेत गिरा नीचे, अब तक नहीं मिला शव

खंडवा: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खंडवा जिले के पंधाना थाने का एक  आरक्षक ताप्ती नदी के हतनूर बादखेड़ा पुल पर किट पतंगों से बचने के चक्कर में रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरा। लेकिन परिजनों का आरोप है कि किसी वाहन ने आरक्षक के वाहन को टक्कर मारी थी। घटना गुरुवार रात 8 बजे की है। सोमवार सुबह 10 बजे तक 14 घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम को आरक्षक का पता नहीं चला। नदी में गिरे आरक्षक की तलाश की जा रही है। आरक्षक का अगले महीने विवाह होने वाला था।

बता दें कि बोरगांव थाना पंधाना में पदस्थ आरक्षक गज्जु आवड़े बुरहानपुर जिले के शाहपुर का रहने वाला है। गुरुवार रात 8 बजे आरक्षक ताप्ती नदी स्थित हतनूर बादखेड़ा पुलिया से बाइक से जा रहा था। तभी पुलिया पर किट-पतंगों से बचने के चक्कर में वह रेलिंग से टकराते हुए ताप्ती नदी में जा गिरा। इस समय नदी में पानी काफी अधिक है।

परिजन ने लगाए आरोप

परिजनों के मुताबिक गज्जू जलगांव किसी शासकीय कार्य  से गया था। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। परिजनों के मुताबिक किसी वाहन ने आरक्षण के वाहन को पुलिया पर टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़ा गिरने के बाद वह खड़ा हुआ और अपना हेलमेट उतार कर गाड़ी के पास रखा। लेकिन बैलेंस बिगड़ने या चक्कर आने के कारण हुआ नदी में गिर गया। पुलिया पर कोई रेलिंग नहीं है। गज्जू का दीपावली के बाद विवाह होने वाला था।

जानकारी के अनुसार किनारे पर रहने वाले मछवारों  ने आरक्षक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण वह आरक्षक को बचा नहीं पाए। वहां से गुजर रहे ईश्वर चौधरी ने इस घटना की सूचना शाहपुर थाना प्रभारी को दी।

शाहपुरा थाना प्रभारी गिरवरसिंह जलोदिया  सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरक्षक की तलाश शुरू की। बता दें कि दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह से रेस्क्यू जारी है। लेकिन फिलहाल आरक्षक का पता नहीं चला है। इसलिए संभावना व्यक्त की गई कि आरक्षक की डूबने से मौत हो चुकी है। फिलहाल होमगार्ड जवान, गोताखोर रेस्क्यू में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button