ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

गोरखपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर गांव के बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ महिला का शव पाया गया। उसका हाथ पीछे से बंधा हुआ था और नाक से खून निकला हुआ था। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के डफालीपुर गांव के पास स्थित बाग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ लोगों ने शव को देखा। इसके बाद गांव में जानकारी दे दी। सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। हाथ पीछे से बंध हुआ और चेहरे पर खून के छींटे पड़े थे।

जिससे देखकर लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। प्रत्यक्षदार्शियों के मुताबिक जिस प्रकार से महिला को लटकाया गया था। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि उससे संघर्ष हुआ और फिर उसकी हत्या की गई। दुष्कर्म होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।महिला के शरीर पर गौर करें तो इस घटना में दो से अधिक लोग शामिल रहेंगे होंगे। क्योंकि महिला स्वस्थ्य है और एक व्यक्ति वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सका।

Related Articles

Back to top button