ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मुरैना चंबल का सिरदर्द बन चुका दस्यु गुड्डा गुर्जर जौरा जेल में, अब अपराधो का होगा हिसाब, आज न्यायालय में पेशी l

मुरैना पूरे अंचल की पुलिस के लिए सिरदर्द बना गुड्‌डा डकैत पिछले दो दिनों से मुरैना की जौरा जेल में है। अब हर थाने द्वारा न्यायालय से उसे प्रोटेक्शन वारंट पर मांगा जा रहा है। पहले बानमोर, फिर नूराबाद, उसके बाद जौरा तथा अब निरार थाने द्वारा उसे प्रोटेक्शन वारंट पर रिमांड के लिए मांगा जा रहा है। अकेले मुरैना जिले में ही गुड्‌डा पर दो दर्जन केस लंबित हैं, जिनमें हत्या से लेकर हत्या के प्रयास तक शामिल हैं। आज, मंगलवार को गुड्‌डा डकैत को जौरा न्यायालय में पेशी पर ले जाया जाएगा,जहां निरार थाने द्वारा उसे दो प्रकरणों में प्रोटेक्शन वारंट पर मांगा जाएगा। बता दें, कि निरार थाने में गुड्‌डा डकैत के खिलाफ दो मामले लंबित हैं। इनमें एक हत्या का प्रयास व दूसरा अवैध वसूली का है। गुड्‌डा डकैत पर तीन दर्जन से अधिक मामले लंबित हैं जिनमें दो दर्जन से अधिक अकेले मुरैना जिले में ही हैं। वह नूराबाद थाने के अर्न्तगत आने वाले लौहगढ़ का रहने वाला है। यहीं से उसके अपराधिक जीवन की शुरुआत हुई थी। उसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन मामलों में मांगा जा रहा प्रोटेक्शन वारंट 1-वर्ष 2018 में करसा की खिरकाई में गुड्‌डा व गांव वालों के बीच गोली चली थी। इसमें गुड्‌डा ने एक व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला किया था। हमले में वह व्यक्ति तो बच गया लेकिन उसकी हालत काफी दिनों तक गंभीर रही। उसको गोली लगी थी। इस घटना के बाद गुड्‌डा के ऊपर धारा 307 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। 2- वर्ष 2020 में गुड्‌डा डकैत ने निचली बहराई गांव में एक व्यक्ति से अवैध वसूली की मांग की थी। उस व्यक्ति ने जब रुपए देने में असमर्थता व्यक्त की तो उसके साथ मारपीट की गई थी। गुड्‌डा व उसके साथियों ने उसे खेत में पकड़कर पीटा था। इसको लेकर निरार थाने में गुड्‌डा के खिलाफ धारा 527 के तहत अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया था। लगातार फरार चल रहा था गुड्‌डा गुड्‌डा डकैत उपरोक्त दोनों मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे दबोचने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। उसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था तथा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। जौरा न्यायालय में पेशी गुड्डा डकैत को जौरा न्यायालय में मंगलवार को पेश किया जाएगा। इस दौरान निरार थाना पुलिस द्वारा उसे प्रोटेक्शन वारंट पर भी लाए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल गुड््डा जेल में सामान्य कैदी का जीवन जी रहा है। कहती है पुुलिस गुड्‌डा डकैत के खिलाफ हमारे थाने में दो मामले दर्ज हैं। दोनों ही मामलों में उसे प्रोटेक्शन रिमांड पर मांगने की प्रक्रिया चल रही है। अगर न्यायालय देता है तो उससे पूछताछ की जाएगी। - सौरभ पुरी, थाना प्रभारी, निरार थाना, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button