ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

विदिशा थम नहीं रहा रफ्तार का कहर सड़क हादसे में तीन पत्रकारो की मौत

सलामतपुर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में जिले के तीन पत्रकारों की मौत हो गयी। घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सलामतपुर रामखेड़ा जोड़ में हुई। तीनों पत्रकार साप्ताहिक समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए भोपाल गए थे, विदिशा लौटते समय यह घटना हुई। मृतकों में विदिशा प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा भी शामिल हैं। भोपाल से विदिशा लौटते समय हुआ हादसा बीते कई सालों से जिले में साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन कर रहे पत्रकार सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित व प्रेस क्लब यूनियन के अध्यक्ष राजेश शर्मा सोमवार की सुबह बाइक से भोपाल गए थे। वे अक्सर सप्ताह में एक बार अखबार छपवाने भोपाल प्रिंटिंग प्रेस जाते थे। सोमवार को वह छपाई का आर्डर देने गए थे। रात के समय भोपाल से विदिशा लौटते समय सलामतपुर लांबाखेड़ा जोड़ पर अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया दुख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही उन्होंने सहायता राशि देने की भी घोषणा की। प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा व साथी पत्रकार सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित की दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार मिला मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिवंगत श्री राजेश शर्मा, श्री सुनील शर्मा एवं श्री नरेन्द्र दीक्षित का परिवार खुद को अकेला न समझे, इस दुख की घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button