ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

आवास दिलाने के नाम पर धोखे से लिखवा लिया गरीब की जमीन

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला निवासी रामरतन पुत्र स्वर्गीय मुरली ने मुख्यमंत्री जिलाधिकारी के साथ ही पुलिस उच्चाधिकारियोें को भेजे पत्र में कहा है कि उनके वयोवृद्ध पिता मुरली को आवास दिलाने के बहाने परसाखुर्द दरियापुर जंगल निवासिनी श्रीमती राजमती पत्नी हृदयराम राजमती के पुत्र शैलेष और मिथलेश रजिस्ट्री कार्यालय भानपुर ले गये और लगभग 30 लाख रूपये की सम्पत्ति धोखे से श्रीमती राजमती के नाम करा लिया। रजिस्ट्री करने के कुछ दिन बाद भी मुरली की मौत हो गई। 30 मई 2019 को हुई रजिस्ट्री की जानकारी तब हुई जब रामरतन अपने खेत पर गये और शैलेष आदि ने बताया कि उनके पिता जमीन बेच चुके हैं। पत्र में कहा गया है कि रजिस्ट्री के अभिलेखों में 9 लाख रूपये देने की बात कहीं गई है किन्तु मुरली के परिजनों को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई। क्रेता राजमती ने विक्रेता में अपने पुत्र शैलेष का मोबाइल नम्बर दर्ज कराया है।   धोखाधड़ी की जानकारी होने पर मुरली के पुत्र रामरतन और रामजनक अपनी माता मैनादेवी के साथ सोनहा थाने पर जाकर लिखित तहरीर दिया किन्तु पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। गाटा संख्या 996 रकबा 0.346 हेक्टेयर जमीन को धोखे से लिखवा लेने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और रजिस्ट्री बैनामा निरस्त कर मुरली की पत्नी मैनादेवी के नाम कराये जाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button