ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

लगन चढ़ाकर दिल्ली लौट रहे लोगों की कार लोडर से टकराई,दो की मौत,आठ घायल

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में सोमवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। माइलस्टोन 116 के समीप तड़के करीबन तीन बजे आगरा की तरफ से नोएडा जा रहे मिनी लोडर वाहन से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कार सवार लोग अपने रिश्तेदार की बेटी का लगन टीका लेकर शनिवार को कानपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 116 के समीप सब्जी से भरे लोडर वाहन से कार टकरा गई। बताया गया है कि जिस वक्त हादसा हुआ,उस समय घना कोहरा छाया हुआ था।लोडर वाहन से टक्कर से होते ही चीख-पुकार मच गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी और थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों कार से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Back to top button