ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

पंजाब सरकार ने दी पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर केस चलाने की अनुमति

पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। विजिलेंस ने आशु को अनाज ढुलाई घोटाले में अगस्त को गिरफ्तार किया था। भारत भूषण आशु अभी पटियाला जेल में बंद है। विजिलेंस अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र तक दायर कर चुकी है। वहीं, अब अदालत में केस चलेगा।

जानकारी के मुताबिक राज्य में जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो इस मामले का पर्दाफाश हुआ था। विजिलेंस रेंज कार्यालय में लुधियाना की अनाज मंडियों में हुई अनाज ढुलाई के टेंडर में गबन की शिकायत नवांशहर के ठेकेदार गुरप्रीत सिंह की तरफ से की गई थी। जिसकी जांच के बाद विजिलेंस ने अनाज ढुलाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार तेलुराम, उसके दो सहयोगियों, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को 16 अगस्त को नामजद किया था।

आरोप है कि पालिसी में फेरबदल कर तेलुराम को ठेका दिया गया था। इस घोटाले से आए पैसों को बेनामी जायदाद में लगाया गया है। विजिलेंस ने इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को नामजद कर गिरफ्तार किया था। याद रहे कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में खरीदे गए क्रेट घोटाले की जांच भी जारी है। इस मामले में विजिलेंस को शिकायत मिली थी।

Related Articles

Back to top button