ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना तहसील कार्यालय में नियत जगह बैठेंगे पटवारी,, हर मंगलवार को मनाया जाएगा पटवारी दिवस l

ग्रामीणजन खेती-किसानी, जमीन संबंधी दस्तावेज व अन्य प्रमाण पत्रों के लिए तहसीलों में चक्कर न लगाएं, इसके लिए अब हर सप्ताह पटवारी दो दिन तहसील कार्यालय में नियत जगइ बैठेंगे। इतना ही नहीं तहसील में प्रत्येक मंगलवार को पटवारी दिवस भी मनाया जाएगा। जौरा तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व कार्यो का समुचित निराकरण करने के लिए प्रति मंगलवार पटवारी दिवस मनाया जाएगा। तहसील कार्यालय जौरा नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को तहसील के सभी पटवारी और राजस्व निरीक्षक सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 तक तहसील कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे और किसानों की समस्याओं का तहसील कार्यालय में बैठकर ही निराकरण करेंगे। तहसीलदार शर्मा ने बताया कि अक्सर कृषको की शिकायत रहती है कि पटवारी से उनका संपर्क नहीं हो पाता है। इस समस्या के निराकरण के लिए ही पटवारियों के लिए हफ्ते में 2 दिन तहसील में बैठना अनिवार्य किया गया है। सभी पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों के बैठने के लिए नवीन तहसील में दूसरी मंजिल के विभिन्न कक्षों को आरक्षित किया गया है, जहां आकर किसान अपनी समस्या से संबंधित पटवारी को बता सकते हैं। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, सामान्य जाति प्रमाण पत्र, बंटवारा रिपोर्ट, सीमांकन रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। तहसीलदार श्री शर्मा ने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को तहसील कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button