ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

मेटकाफ हाउस से पुराना किला के बीच सड़क का होगा सौंदर्यीकरण

राजधानी में बेहतरीन सड़क, पार्किंग व सौंदर्यीकरण के अलावा पैदल चलने वालों की आवाजाही आसान करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले चरण में चंदगीराम अखाड़े स्थित मेटकाफ हाउस से पुराना किला के बीच की सड़क का सौंदर्यीकरण होगा।क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद इस संबंध में उपराज्यपाल के निर्देश पर योजना तैयार की गई है। इसके तहत सार्वजनिक सुविधाएं, बेहतरीन लाइटिंग, पैदल चलने वालों की आसान आवाजाही, सड़क का चौड़ीकरण, पार्किंग, मूर्तियां और फव्वारे लगाए जाएंगे।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना का कहना है कि मेटकाफ हाउस और पुराना किला के बीच की सड़क महत्वपूर्ण खंड है। इसमें आईएसबीटी, निगम बोध घाट, सलीमगढ़ किला, समाधि परिसर, दरियागंज के पीछे का क्षेत्र, समता स्थल, जेएलएन मार्ग, दिल्ली गेट, आईटीओ और मथुरा रोड जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस रूट पर कई दर्शनीय स्थल भी हैं। उत्तरी दिल्ली को मध्य और दक्षिण दिल्ली से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों में यह सड़क उपयोगी है। आईएसबीटी पर चढ़ने और उतरने वालों के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए राजधानी में पहुंचने का महत्वपूर्ण मार्ग है।

Related Articles

Back to top button