ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale का निधन

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। यह दिग्गज कलाकार काफी से बीमार चल रहे थे। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों से लंबी लड़ाई लड़े रहे विक्रम गोखले ने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कुछ ही दिनों पहले सिनेमा और टीवी की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल का निधन हो गया था। उनके जाने के गम से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि ऐसे में विक्रम गोखले के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और चाहने वालों को बड़ा सदमा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ी जा रही थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। विक्रम गोखले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।

विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी, जो कि इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए दिया गया था। विक्रम गोखले न सिर्फ अच्छे और प्रतिष्ठित अभिनेता थे, बल्कि पुणे में एक्टिंग स्कूल भी चलाते थे।विक्रम गोखले पिछले कई वर्षों से पत्नी के साथ वही रह रहे थे। इस दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी दादी और पिता मराठी सिनेमा और स्टेज के काफी जाने माने अभिनेता थे। विक्रम गोखले के लिए कहा जाता है कि उनकी दमदार आवाज और उनकी बड़ी-बड़ी आंखें किसी भी बेजार किरदार में जान फूंक देती थीं।

Related Articles

Back to top button