ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया संविधान प्रस्तावना पाठ

महराजगंज: महराजगंज में संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कलेक्ट्रेट कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि एक लोकतांत्रिक गणराज्य में संविधान सर्वाधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यही व दस्तावेज है जो बताता है कि भारत की सत्ता भारत के लोगों में निहित है।मूल्यों और आदर्शों की हो रक्षाउन्होंने कहा कि एक लोक सेवक के रूप में हम सभी को संविधान के प्रति समर्पित होना चाहिए। इसके मूल्यों और आदर्शों की रक्षा हर कीमत पर करनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान ही वह हासिल है, जो लंबे स्वतंत्रता आंदोलन के बाद प्राप्त हुआ है। यह न सिर्फ शासन के उद्देश्यों को व्यक्त करता है बल्कि एक प्रगतिशील समाज के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करता है।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, डिप्टी आरएम ओ विवेक सिंह, डीएसओ एपी सिंह, डीआईओ (एनआईसी) मनोज कुमार, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नाजिर वेद प्रकाश सहित कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button