ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों नक्सली बस्तर में अपना PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान बस्तर में फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, पोमरा के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर जवानों की टीम को शुक्रवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं शनिवार की सुबह जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोल दिया।

करीब 30 से 40 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी बैकफुट हो रहे हैं। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। वहीं अंदरूनी इलाका होने की वजह से ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आ सकती है। फिलहाल इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button